फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती से उबले लोग

Wed, 20 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी में की जा रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों में उबाल है। लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिलने से उनमें भारी नाराजगी है। गांवों में 10 जबकि शहरी क्षेत्रो में पांच से छह घंटे की बिजली की आपूर्ति की जा रही है। एक ओर गर्मी और तपिश तो दूसरी ओर लगातार कटौती ने लोगों को मुसीबत में डाल रखा है।
विज्ञापन


शेड्यूल के मुताबिक नगर क्षेत्र में 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 14 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। लेकिन शहर में 10 से 12 घंटे और गांवों में छह से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कभी फाल्ट का बहाना तो कभी कटौती के बहाने सप्लाई बंद कर दी जा रही है। गर्मी में लोग बेहाल हैं।

बिजली न रहने से लोग पानी के लिए भी तरस जा रहे हैं। विभाग का दावा है कि शहर मेें दिन में 12 बजे से लेकर दो बजे तक और रात में भी 12 बजे से लेकर दो बजे तक बिजली आपूर्ति करने का शेड्यूल है। लेकिन रात में 10:30 बजे से 3:30 बजे और दिन में 12 बजे से तीन बजे तक बिजली की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं फाल्ट आने से भी बिजली आपूर्ति घंटो तक बाधित रहती है। ऐसे में शहर क्षेत्र में 10 घंटे ही बिजली उपलब्ध हो रही है। लगभग यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में महज सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में रुहट्टा निवासी सुशील गुप्ता व विनोद कन्नौजिया और तारापुर निवासी विशाल सिंह ने बताया कि शेडयूल के मुताबिक बिजली नहीं मिलने से आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बिजली के आने का कोई समय नहीं रह गया है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शेड्यूल के मुताबिक बिजली देने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें