फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: यूबीआई के शाखा प्रबंधक ने कार में गोली मारकर दी जान, सुसाइड नोट भी मिला

विज्ञापन
रोती बिलखती पत्नी
विज्ञापन
बख्शा। थाना क्षेत्र के प्रभु ढाबा के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे टाटा सिएरा कार में यूबीआई के शाखा प्रबंधक दुर्गेश श्रीवास्तव (40) का शव मिला।
विज्ञापन

हाईवे कर्मियों ने कार में व्यक्ति को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से लखनऊ के इन्क्लेव कुर्सी रोड, थाना गुडंबा के रहने वाले थे।

वे जौनपुर शहर के वन विहार में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वे सुजानगंज थाना क्षेत्र यूबीआई की सराय पड़री शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गोली उनके सीने में बाईं ओर लगी थी। उन्होंने खुद गोली मारी थी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस घटना को प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है।

एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के अनुसार मृतक की पत्नी रचना श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्गेश करीब एक सप्ताह से तनाव में थे। पुलिस ने सुसाइड नोट और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है। शव को सीएचसी नवपेड़वा में रखा गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें