फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आगामी 3 दिन तक बारिश के आसार, तेज हवाएं भी चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास मानसून ट्रफ सक्रिय होने से आने वाले तीन दिनों तक पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर रुक-रुककर बारिश के साथ-साथ तेज गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश के कारण तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। हवा की गति भी सामान्य से ज्यादा रह सकती है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं ओडिशा, झारखंड और बिहार होते हुए पूर्वांचल की ओर आ रही हैं। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें