फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाजार से लौटते समय ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 10 Aug 2025 10:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के जलालगंज रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।  

विज्ञापन

 
जानकारी की मुताबिक, लालपुर गांव निवासी अभिषेक सोनकर साहिल उर्फ गब्बर (24) पुत्र सुरेंद्र सोनकर तथा सूरज सोनकर (19) पुत्र दीपचंद सोनकर की शनिवार की देर रात शटल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने मौत हो गई। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर देखा को दोनों के शव डाउन लाइन के ट्रैक पर पड़े थे।

इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवक जलालगंज रेलवे क्रॉसिंग स्थित बाजार गए थे। देर होने पर फोन किया गया तो पांच मिनट में घर पर आने की बात कही थी। इसके कुछ ही देर बाद दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, खेत में खून से लथपथ शव देख लोगों के पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि युवकों की हत्या करके ट्रैक पर सुलाया गया है। आरोप लगाया कि शरीर पर गोली और चाकू के निशान हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर जीआरपी प्रभारी सुनील गौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि दोनों की मौत कैसे हुई है। घटना में मृतक अभिषेक सोनकर साहिल उर्फ गब्बर एक स्कूल में हुए विवाद को लेकर हुई छात्रा की मौत में आरोपी था, जो जमानत पर था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें