फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनेटरी पैड जागरूकता को हिमालय यात्रा पर निकले दो युवा राइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे सेनेटरी पैड जागरुकता अभियान के तहत दो युवा हर्षदीप और आयुष सिंह, बाइक से सेनेटरी पैड जागरूकता के लिए हिमालय के लिए निकले। 20 दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों राइडर सेनेटरी पैड एवं पंफलेट बांटकर लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका परिसर से उन्हें रवाना करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने कहा कि भले ही हमारा समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, लेकिन माहवारी के प्रति समाज में व्याप्त रुढ़ियों के प्रति अभी भी काफी जागरुकता की आवश्यकता है। जहां सेनेटरी पैड जैसे संवेदनशील मुद्दे पर महिलाएं बात करने से कतराती हैं, वहीं सखी वेलफेयर फाउंडेशन की नई सोच, नई उड़ान मुहिम के तहत दोनों युवकों द्वारा इस विषय पर जागरूकता करने की पहल प्रशंसनीय है।
संस्था की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, स्वर्णिमा जायसवाल, अर्चना सिंह, पिंकी जायसवाल, सारिका सोनी ने दोनों राइडर को तिलक लगाकर हिमालय यात्रा के लिए रवाना किया। हर्षदीप और आयुष सिंह अपने 20 दिवसीय यात्रा के दौरान लखनऊ, दिल्ली, पठानकोट, जम्मू, श्रीनगर, कारगिल, लेह-लद्दाख, पांग, जिसपा टांडी, अटल टनल होते हुए मनाली से दिल्ली तक के सफर के दौरान जगह-जगह सेनेटरी पैड एवं पंफलेट बांटकर जागरूक करेंगे। इस अवसर पर सभासद संतोष मौर्य, सरस गौड़, केके जायसवाल, अनिल गुप्ता,ओपी यादव, विकास साहू, स्वयं जायसवाल, फरहान जिलानी, कन्हैया, रीता विक्रम, प्रमिला यादव, अनिल यादव, शिव कुमार मौर्य, फरीदा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें