फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बोलेरो और 46 मोबाइल फोन के साथ दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात गश्त के दौरान महिला समेत दो अंतर जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बोलेरो के साथ 46 मोबाइल फोन, नकदी व अन्य सामानों को बरामद किया। आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस की इस सफलता का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर दी। बताया पुलिस रात्रि गश्त पर थी। तभी, मुखबिर से सूचना मिली कि राजा साहब पोखरा के पास दो शातिर चोर मौजूद हैं। दोनों के पास चोरी की दो बोलेरो है, दोनों वाहनों में आरोपी चोरी का सामान भरकर कही बेचने के लिए जाने की योजना बना रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को मय वाहन दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप उपाध्याय और आफरीदा है। दोनों आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव का निवासी है। पुलिस को आफरीदा की बेटी सानिया और दामाद आमिर की भी तलाश है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के अन्य सामान बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद बोलेरों में एक को वे गौराबादशाहपुर से जबकि दूसरी आजमगढ़ के सरायमीर से चुराए थे। दिलीप उपाध्याय के विरुद्ध जौनपुर और आजमगढ़ जिले में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें