फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करने जा रहे दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सुपारी लेकर युवक की हत्या करने जा रहे दो बदमाशों को रास्ते में गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से असलहा और सुपारी का पैसा भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाल विंदकुमार ने बताया कि निशान्त सिंह उर्फ सनी सिंह निवासी जेठपुरा थाना नेवढिय़ां की हत्या करने के लिए जान्सन यादव निवासी देवापार मडिय़ाहूं ने तीन लाख रुपये सुपारी इस लिए लिया था कि एक लड़की को भगाकर निशान्त सिंह ने शादी कर लिया था। जान्सन यादव अपने दो साथियों सत्यशील राय निवासी तियरी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ व शुभम राय ग्राम भूलनडीह थाना बरदह आजमगढ़ के साथ केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसेवा में शनिवार की रात 11 बजे आ रहा था। बदमाश जानते थे कि इस समय निशान्त सिंह पसेवा गांव में रह रहा है। मुखबिरी द्वारा सूचना मिलते ही केराकत पुलिस टीम के साथ देवकली के पास घेराबंदी की गयी। इस दौरान एक बदमाश पुलिस दल पर फायर कर भाग निकला। जब कि सत्यशील राय व शुभम राय को हल्की मुठभेड़ में पकड़ लिया गया। शुभम राय के पास से एक पिस्टल दो जिन्दा कारतूस व एक खोखा तथा सत्यशील राय के पास एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस तथा 19850 रुपये नकद एवं बिना नंबर की एक बाइक भी बरामद किया गया है। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। फरार बदमाश जान्सन यादव की पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें