02- नईगंज में इलाहाबाद रोड पर लगे लम्बे जाम में खड़े ट्रक।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जाम से लोग रविवार की दोपहर में फंस कर कराह उठे। सिंहीपुर रेलवे क्रासिंग एक बजकर पांच मिनट पर बंद हुआ तो तकरीबन दो बजे खुला। इसकी वजह से तीन किमी लंबा जाम लग गया। पालिटेक्निक चौराहे से लेकर सिंहीपुर तक जाम में लोग फंसकर कराह उठें। क्रासिंग खुलने के बाद किसी तरह यातायात सामान्य हो सका।
जाम एक गंभीर समस्या बन चुका है। हर रोज लगने वाले जाम से लोग उब गए है। खासकर सिंहीपुर क्रासिंग पर हर रोज जाम लगने से लोग परेशान हो उठे है। दुकानदारों की दुकानदारी चौपट हो गई है। सब कुछ जान कर भी पुलिस महकमा अनजान बना हुआ है। रविवार को क्रासिंग बंद हुआ तो एक के एक ट्रेनों की क्रासिंग की वजह से तकरीबन एक घंटे लग गए। क्रासिंग बंद होने की वजह से जौनपुर- प्रयागराज मार्ग पर तीन किमी की दूरी तक लंबा जाम लग गया। वैसे ही प्रयागराज मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर में रविवार की रात दस बजे से बड़े वाहनों का आवागमन बंद होने की वजह से बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।