फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, काम से घर लौटते समय हुआ हादसा

Mon, 01 May 2023 09:53 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले से सटे प्रतापगढ़ के नगर गांव के पास रविवार देर रात में रोडवेज बस की चपेट में आकर जौनपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में सतीश और गोविंद की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले से सटे प्रतापगढ़ के नगर गांव के पास रविवार देर रात में रोडवेज बस की चपेट में आकर जौनपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया। जौनपुर जिले के भुला गांव निवासी सतीश (32) और गोविंद(22) रोजना काम करने के लिए प्रतापगढ़ जिले के देवसरा गांव जाते थे।

विज्ञापन


रविवार रात में काम खत्म कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। नगर गांव के पास एक दुकान पर बच्चों के लिए मिठाई लेने के लिए रुके। दुकान के बाहर ही थे तभी सुल्तानपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों राजगीर का काम करते थे। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पांच की मौत: भयावह था हादसे के बाद का मंजर, दूर-दूर पड़े थे शव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें