ट्रैक पर ही गिराए गए बालू को हटाते रेलकर्मी
- फोटो : jounpur
मंगलवार को खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर बालू लदा ट्रक फंस जाने से दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। इस दौरान जौनपुर शाहगंज के बीच 19045 अप सूरत छपरा एक्सप्रेस, 13010 डाउन देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस, 11055 अप गोदान एक्सप्रेस खड़ी रही। ट्रक को पटरी से हटाने के बाद आवागमन बहाल हुआ। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मंगलवार को ट्रक शाहापुर में बालू खाली करने जा रहा था। शाहगंज से मुम्बई जा रही गोदान एक्सप्रेस के गुजरने के बाद नगर का 55 सी रेलवे फ ाटक जैसे खुला ट्रक भी जाने लगा। उसी समय एक बाइक सवार ट्रक के सामने आ गया।
ट्रक ने बाइक सवार को बचाने के लिए ब्रेक लगा दिया। तो ट्रक रेलवे ट्रैक पर ट्रक खड़ा हो गया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी जब ट्रक नही निकल सका तो गेटमैन ज़ाहिद ने इसकी सूचना टीआई एके पाण्डेय और आरपीएफ के दरोग़ा अशोक प्रताप सिंह को दी। मौके पर दोनों अधिकारी रेल कर्मचारी के साथ पहुंच गए। उधर ट्रक फंसने के बाद ड्राईवर मौके से फ रार हो गया। कुछ बालू खाली करने के बाद ट्रक को रेल पटरी से आगे ले जाया गया। इस दौरान दोपहर 1.20 से 3.20 बजे तक शाहगंज से जौनपुर के मध्य रेल यातायात ब्लाक रहा। इस दौरान जौनपुर साहगंज के बीच 19045 अप सूरत-छपरा एक्सप्रेस, 13010 डाउन देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस और 11055 अप गोदान एक्सप्रेस खड़ी रही। ट्रक खराब होने के चलते खेतासराय, दीदारगंज मार्ग भी दो घण्टे से अधिक समय तक बाधित रहा। आरपीएफ ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी करवाई कर रही है।