फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: साइकिल से जा रही छात्राओं को बचाने में पलटा ट्रक, 25 टन चावल बिखरे

Wed, 14 Jul 2021 10:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

ट्रक बिहार के सिवान से चावल लेकर जा रहा था। जैसे ही वह जौनपुर जिले के जौनपुर-रायबरेली मार्ग तीन छात्राएं साइकिल से कॉलेज जा रही थीं। उन्हीं को बचाने के चलते पलट गया।
विज्ञापन
truck overturned in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के जौनपुर-रायबरेली मार्ग स्थित गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज प्रतापगंज के पास बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। साइकिल सवार तीन छात्राओं को बचाने के चक्कर में 25 टन चावल लदा ट्रक पलट गया।

विज्ञापन


इस दौरान ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ट्रक के बीच सड़क पर पलटने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।

बिहार के सिवान से 25 टन चावल लादकर ट्रक गोदिया महाराष्ट्र जा रहा था। ट्रक सुबह साढ़े 8 बजे जौनपुर-रायबरेली मार्ग स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र के गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज प्रतापगंज के पास पहुंचा था। इसी दौरान सामने से साइकिल चलाती तीन छात्राएं आ गईं। ट्रक चालक इन्हें बचाने की कोशिश कर रहा था कि सामने से एक और ट्रक आ गया, जिससे टक्कर होने के डर से चालक ने गाड़ी को पूरी तरह से मोड़ दिया। परिणाम स्वरूप हाईवे किनारे बनी नाली से ट्रक टकराकर बीच सड़क पर पलट गया।

विज्ञापन

इस दौरान ट्रक चालक रोहित(22) निवासी रानीगंज प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक में बोरियों में भरा 25 टन चावल का काफी हिस्सा सड़क पर बिखर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रोहित को जिला अस्पताल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें