फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविविः बीएड के छात्रों ने तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट शीघ्र घोषित करने और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा जल्द कराने को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Mon, 12 Jul 2021 11:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2019-21 तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित करने और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा समय से कराने की मांग को लेकर छात्रों में कुलपति को ज्ञापन सौंपा।

छात्रों ने कहा कि जब शासन ने निर्देश दिया है कि सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षा 15 अगस्त तक पूरा कराकर परिणाम 31 अगस्त तक जारी कर दिया जाए तो पूविवि उसका पालन क्यों नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
बीएड का परिणाम समय से जारी करने की मांग को लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पत्रक सौंपने पंहुचे छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2019-21 तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित करने और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा समय से कराने की मांग को लेकर छात्रों में कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना था कि बीएड कोर्स की समय सीमा दो वर्ष है। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 4 मार्च 2021 को खत्म हुई थी। परीक्षा खत्म होने के 4 माह बाद भी परिणाम घोषित नहीं हुआ।
विज्ञापन


अभी अंतिम सेमेस्टर बाकी है। जिसके बारे में अभी तक कोई सूचना जारी नहीं हुई है। जब शासन ने निर्देश दिया है कि सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षा 15 अगस्त तक पूरा कराकर परिणाम 31 अगस्त तक जारी कर दिया जाए तो पूविवि उसका पालन क्यों नहीं कर रहा है। सभी विश्वविद्यालयों ने सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही छात्रों ने तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम तत्काल घोषित करने, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी करने, 15 अगस्त से पहले चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न कराने तथा कोरोना संक्रमण को देखते हुए 31 अगस्त तक बीएड के सभी सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किए जाने की मांग की।

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने आश्वासन दिया कि जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित गाइडलाइन और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर बीएड छात्र संघ मोर्चा के अध्यक्ष सरफराज, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, अरुण यादव, प्रियांशु यादव, मधुबाला यादव, रजत, राहुल, सरफराज, अजय चौहान, संजीव कुमार, आकाश, मनु निगम आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें