फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को दिया ताइक्वांडो का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे सम्मान अभियान के तहत मंगलवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय वेबीनार का आयोजन कर बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सभी को जागरूक किया गया। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में अभियान चलाकर बालिकाओं को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

पूविवि में मंगलवार को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में बाल मनोविज्ञान की समझ विकसित करने संबंधी विषय पर आयोजित वेबिनार में प्रो. रामजी लाल श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों में सीख विकसित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्य वक्ता डॉ. सलोनी प्रिया क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट ने कहा कि जेंडर के प्रति भ्रांतियां खत्म करनी होंगी। लड़की या लड़का होना उसकी पहचान हो सकती है, उसका शील गुण नहीं। अतिथि का स्वागत डॉ. नीतेश जायसवाल और प्रो. अजय प्रताप सिंह ने किया। संचालन डॉ जान्हवी श्रीवास्तव ने और आभार डॉ. जगदेव ने जताया। कार्यक्रम में प्रो. मानस पांडेय, प्रो. देवराज, राकेश यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार, अरुणा, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ. जया शुक्ला आदि मौजूद रहीं। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान में बालिकाओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डॉ विष्णु चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने लैंगिक असमानता, कन्या-भ्रूण हत्या जैसी विसंगतियों को दूर करने पर बल दिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडेय, डॉ. अखिलेश गौतम, संजू, वंदना, सोनल, आफिया, रिंसा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें