पूर्वांचल विवि में कुलपति निर्मला एस मौर्या को टीडी कालेज की पत्रिका मंथन भेंट करतीं प्राचार्य ?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। टीडी कालेज की प्राचार्य डा. सरोज सिंह और महरावां पीजी कालेज के प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बालिका सुरक्षा और महिला सम्मान के लिए चलाए जा रहे अभियान पर चर्चा की। डा. सरोज सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कुलपति को आज सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने टीडी कालेज की वार्षिक पत्रिका मंथन कुलपति को भेंट किया। कालेज की ओर से संचालित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। अपनी स्वलिखित पुस्तक भारतीय मुुक्ति आंदोलन और प्रेमचंद कुलपति को भेंट किया। इस मौके पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, सहायक कुलसचिव अमृतला, मिहरावां पीजी कालेज के प्राचार्य डा. सत्येंद्र प्रताप सिंह और प्रो. राज बहादुर यादव मौजूद रहे।