फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से दो पालियों में शुरू होगा मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में मतदान कराने के लिए मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू हो गई है। इन मतदान कार्मिकों को 17 अक्तूबर से दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 30 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

मल्हनी विधानसभा में कुल तीन लाख 62 हजार 365 मतदाता हैं। जिनको मतदान करने के लिए 554 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तीन नवंबर को मतदान कराने के लिए कर्मचारियों को मतदान कार्मिक के रुप में लगाया जाएगा। इस दौरान 2440 कर्मचारियों को मतदान कार्मिक के रुप में तैनात किया गया है। उन्हें कोविड-19 के मानकों के तहत मतदान कराने के लिए प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी गई। सहायक मतदान कार्मिक अधिकारी बीबी सिंह ने बताया कि मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण 17, 18, 28, 29 व 30 अक्तूबर को दिया जाएगा। इन तिथियों में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहली पाली में सुबह नौ बजे से लेकर मध्याह्न 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न दो बजे से लेकर शाम पांच बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें