करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मिल्कोपुर गांव में मंगलवार की देर शाम विवाहिता ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिल्कोपुर गांव निवासी अजीत प्रजापति की पत्नी शिल्पी (28) ने मंगलवार की शाम दुपट्टा के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वहां पंखे से शव लटकता देख सन्न रह गए। अजीत और पिंकी का प्रेम विवाह था। दोनों को एक बच्चा भी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना शिल्पी के मायके वालों को भी भेज दी गई है।