फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा: टूटी रेल पटरी से गुजर गई सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन, सुल्तानपुर से आने वाली सेवा घंटों रही बाधित

Mon, 16 Sep 2024 04:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जफराबाद सुल्तानपुर रेल प्रखंड के हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पूरब रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे पटरी टूटने से कई घंटे ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। 
विज्ञापन
रेलवे पटली की मरम्मत करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जफराबाद सुल्तानपुर रेल प्रखंड के हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पूरब रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे पटरी टूटने से सुल्तानपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों का संचालन सोमवार की सुबह बंद कर दिया गया। पटरी टूटने की घटना सुबह सात बजे तब पता चली जब सुल्तानपुर की तरफ से आने वाली सुहेलदेव ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान तेज की आवाज आई। जिसे सुनकर वहां मौजूद गेटमैन नजदीक से जाकर देखा तो पटरी टूटी हुई मिली।  

विज्ञापन


स्टेशन मास्टर कृष्णा नंद पांडेय ने रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेल पटरी टूटने की सूचना कंट्रोल रूम में दे दी। उधर, दिल्ली से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन को हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें