फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में बदमाशों का दुस्साहस: दिनदहाड़े दादी और पोते को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

Mon, 16 Sep 2024 12:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि सोमवार को दिनदहाड़े दादी और पोते को गोली मार दी। हालत दोनों की गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के नईगंज में एक अस्पताल के पास बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े दादी और पोते को गोली मार दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं गोली लगने से पोते की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दादी कलावती और पोता सनी यादव का नईगंज में कटरा है। इसमें कई दुकानें हैं। सोमवार की सुबह गमछे से मुंह बांधे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और दादी- पोते को गोली मार दी। सनी यादव के बाएं पैर में घुटने के पास और पीठ पर गोली लगी। जबकि दादी कलावती के बाएं पैर में गोली लगी। घटना के समय दोनों आसपास ही बैठे थे। जिससे दोनों घायल हो गए।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन- फानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोते की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें