फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।
विज्ञापन

सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में गांव गड़ियवा के समीप रविवार की देर शाम को ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चालक सहित दो मजदूर दब गए, उसमें से एक की मौत व दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस थाना क्षेत्र के गांव रामनगर से नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर से सरिया लादकर चालक अनिल कुमार (20) निवासी सजनी थाना जोगिया सिद्धार्थनगर, अर्जुन(27) निवासी सिद्धार्थनगर व हरिकेश यादव(52) निवासी अंबेडकर नगर जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही गड़ियवा के पास पहुंचे ही थे तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक समेत दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में लाया गया। इसमें डाॅक्टरों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। दोनों मजदूरों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी सूचना परिजनों को दे दिया गया है।
डोभी : जौनपुर शहर के गूलरघाट निवासी सतीश कुमार गुप्ता(52) कार से गाजीपुर गए थे। लौटते समय क्षेत्र के जमुनीबारी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग सीएचसी डोभी ले गए जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मछलीशहर : मुंगराबादशाहपुर के बड़ागांव निवासी प्रेम प्रकाश(35) पुत्र रामनारायण श्री नेतगंज में रिश्तेदारी में आए थे। वे सोमवार की सुबह पैदल ही हाईवे पार कर रहे थे। इसी बीच हर्ष सरोज(20) पुत्र सुरेश कुमार व किशन सरोज(23) पुत्र गुलाबचंद निवासी वनगांव थाना पवारा बाइक पर सवार होकर मछलीशहर आ रहे थे। युवकों की तेज रफ्तार बाइक पैदल जा रहे युवक को धक्का देते हुए पलट गई। घटना में तीनों को गंभीर रूप से चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले आई जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सड़क दुर्घटना में तीन घायल
शाहगंज। जंगीपुर बाजार समीप सोमवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सरपतहां थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव निवासी धर्मेंद्र (28) पुत्र राजा राम सोमवार की शाम अपनी बहन की शादी का सामान लेने मोहदीसराय आ रहा था। सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार जंगीपुर गांव निवासी अखिलेश (40) पुत्र राम कुमार बिंद व संदीप (20) पुत्र सुरेश की टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर धर्मेंद्र व अखिलेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें