जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर रेल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर ब्लाॅक 25 दिसंबर तक बढा दिया गया है। इसके पहले 15 दिसंबर तक ब्लाक लिया गया था।
वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग का कार्य पूरा होने के बाद सितंबर माह में नान इंटर लाकिंग का कार्य पूरा कर लिया गया था लेकिन प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रैक नहीं बिछाया गया था।
प्रयागराज में महाकुंभ को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रैक बिछाने के लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्लेटफार्म नंबर एक पर ब्लाक लिया था जिसके कारण प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर गाडियों पर आवागमन हो रहा था।
15 दिसंबर तक काम नहीं पूरा होने के कारण अब प्लेटफार्म नंबर पर 25 दिसंबर तक ब्लाक बढा दिया गया है व रेल पटरी बिछाने का काम शुरू करा दिया गया है। महाकुंभ शुरू होने से पहले प्लेटफार्म नंबर पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जायेगा, इसके लिए काम तेज कर दिया गया है। रास्ते में पड़ने वाले पुराने पावर केबिन को भी हटाया जा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर तक ब्लाॅक बढ़ाया गया है। संभावना है कि इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जायेगा।