फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुठभेड़ में गोतस्कर समेत दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज और चंदवक थानों की पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों को अस्पताल में उपचार कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महराजगंज : राजाबाजार में पुलिस गश्त के दौरान प्रतापगढ़ जिले की सीमा स्थित भोगीपुर कठार पुलिया पर एक बाइक आती देख पुलिस टीम ने उसे रुकने का प्रयास किया तो उस पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया गया। आत्मरक्षा में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने फायर किया। गोली एक बदमाश के दाएं पैर में लगी और वह पुलिया से दस कदम पहले गिर गया। एक बदमाश अपाचे बाइक लेकर प्रतापगढ़ की तरफ भाग गया। टार्च की रोशनी में देखा गया तो घायल बदमाश के बगल एक देसी तमंचा और एक कारतूस जमीन पर पड़े मिले। बदमाश ने अपना नाम शब्बीर (45) निवासी मुरादपुर कोटिला, थाना बदलापुर बताया। फरार साथी का नाम असीन निवासी मुरादपुर कोटिला बताया। सीओ बदलापुर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को सीएचसी महाराजगंज भेजा गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
चंदवक : केराकत कोतवाली और चंदवक थानों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गो-तस्करी के एक आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। थानागद्दी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पराऊगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो वह रतनूपुर की तरफ भागने लगा। उसे पकड़ने के लिए चंदवक थानाध्यक्ष को सूचना देकर रोकने का प्रयास किया गया। शिवरामपुर कला गांव के समीप पुलिस से घिरता देख बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में एक गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूफियान निवासी लमहन थाना महारजगंज बताया। केराकत सीओ अजीत रजक ने बताया कि बदमाश को सीएचसी केराकत में इलाज के लिए ले जाया गया। तलाशी के दौरान उसके पास देसी तमंचा, दो कारतूस, बाइक और दो खाली कारतूस मिले। उसके खिलाफ जिले के बक्शा, मछलीशहर और केराकत थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें