शहर के अहियापुर विद्युत उपकेंद्र पर लगाया जा रहा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर।
अहियापुर विद्युत उपकेंद्र क्षमता बढ़ाने का कार्य बुधवार को पूरा कर लिया गया है। नौ जून से उक्त उपकेंद्र से सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए सात और आठ जून कोे पांच के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया गया।
उक्त तिथि में बिजली आपूर्ति सामान्य से कम दी जा रही थी। अहियापुर बिद्युत उपकेंद्र से शहर के गोमती नदी के उत्तरी इलाके में बिजली आपूर्ति होती है। इस उपकेंद्र पर लगभग 20 हजार उपभोक्ता हैं। उपकेंद्र की क्षमता कम होने के कारण उपभोक्तओं को समुचित बिजली नहीं मिल पाती थी।
जिससे उनको दिक्कत का सामना करना पड़ता था। जिसको गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग ने उक्त उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया।
इस दौरान उपकेंद्र पर लगे पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया गया।
यह कार्य सात व आठ जून को करना सुनिश्चित किया गया। इस दौरान उक्त तिथियों में उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होने वाले इलाकों को सामान्य से कम बिजली आपूर्ति की गई। लेकिन बुधवार की देर शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य पूरा कर लिया गया है। नौ जून से बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।