फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में साइकल सवार की मौत

Wed, 08 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकरारा जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ मोड़ के पास मंगलवार को डीसीएम की चपेट में आने से साइकल सवार की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रख कर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवाया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जमुआ गांव निवासी संतोष यादव (39) मंगलवार की सुबह अपनी बेटी की ससुराल से विदाई कराने के लिए गांव में ही चारपहिया वाहन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय जमुआ मोड़ के पास हाईवे पर डीसीएम की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों न शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एसआई संतराम यादव ने लोगों को समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। घटना स्थल से मात्र सौ मीटर की दूरी पर मृतक का घर होने से काफी संख्या में महिलाएं भी वहां पहुंच गईं थीं। मृतक के एक पुत्र प्रिंस (7) व दो पुत्रियां प्रीति (23) व प्रिया (12) हैं । पत्नी ममता का रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई अमन यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें