फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी आज बंद रखेंगे प्रतिष्ठान

Thu, 17 Mar 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में हनुमान घाट गली में दाढ़ी बनाकर विरोध जताते सर्राफा करोबारी।
विज्ञापन
सराफा व्यापार पर उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में व्यापारी 17 मार्च को अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बाइक जुलूस निकालकर शहर का भ्रमण किया। 17 मार्च को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की।   जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में जुलूस निकालकर विरोध जताया। व्यापारियों ने तय किया काली पट्टी बांधकर सभी व्यापारी सरकार के नीतियों का विरोध करेंगे।
विज्ञापन


भंडारी स्टेशन से निकला बाइक जुलूस शहर का भ्रमण किया। व्यापारियों से अपील की कि वह अपने प्रतिष्ठान बंद कर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। इन दिन पूरे देश के व्यापारी अमने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। सरकार के इस काले कानून का विरोध करेंगे। जुलूस में मनोज गांधी, वंशीधर सेठ, विवेक सिंह, विमल सिंह, संजय केडिया, राजेश यादव, अनावारुलहक गुड्डू, प्रदीप सिंह, आलोक, शिव कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमरनाथ,  अमर बहादुर, गौतम सोनी, मोहन सेठ, राके श सेठ आदि शामिल थे।

करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार बजरंगबली के मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय उद्योग व्यपार मंडल मल्हनी इकाई के अध्यक्ष मदन लाल अग्रहरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वर्ण आभूषणों पर उत्पाद शुल्क लगाने और पैन नंबर की अनिवार्यता के  विरोध में दुकाने बंद रखने की अपील की। मंत्री ओम प्रकाश विश्वकर्मा, युवा अध्यक्ष रिजवान अहमद, गुलाब चन्द्र, विनोद कुमार, अंशुल साहू, अतुल यादव, मथुरा प्रसाद, नरेन्द्र कुमार, भोला सेठ, सुनिल प्रसाद, शिवपूजन, अमित सिंह, मुकेश, विवेक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें