जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार की सुबह सात बजे से मतदान होगा। चुनाव में जीत के लिए सभी 121 प्रत्याशियोें ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। सियासी धुरंधरों के भाग्य का फैसला जनता करेगी। चुनाव गणित में जिसके समीकरण फिट होंगे, समझिए वहीं बाजी मारेंगा।
जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में वैसे तो 121 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। लेकिन मुख्य लड़ाई में 30 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। सभी अपनी - अपनी गोटी फिट करने में जुटे है। जिले में 1488934 महिलाएं और 1693774 पुरूष मतदाता एवं 122 सहित कुल 3182830 मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में 2151 मतदान केंद्रों पर चुनाव होगा। जहां 2072 सर्विस मतदाता एवं 28232 दिव्यांग मतदाता भी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 2151 मतदान केंद्रों 3435 सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात किए गए है। अधिकारी मौके पर चक्रमण करते रहेंगे।