फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमारदार की शिकायत सीएचसी रात में पहुंची सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़याहूं। मरीज की शिकायत पर सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह रविवार रात 12.05 बजे अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडि़याहूं पहुंची। यहां आकस्मिक ड्यूटी से चिकित्सक के गायब मिलने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब साढ़े बजे एक तीमारदार ने फोन पर सीएमओ से शिकायत की कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडि़याहूं पर मरीज लेकर आया है, लेकिन यहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ रात 12.05 बजे मातहत के साथ अचानक अस्पताल में पहुंच गईं। तैनात फार्मासिस्ट अरविंद कुमार ने बताया कि शाहिद अख्तर की ड्यूटी है। मोबाइल फोन पर सीएमओ के आने की जानकारी देने के बाद चिकित्सक भागते हुए पहुंचे। बाहर से दवाएं लिखने और अस्पताल परिसर में बाहरी लोगों की सक्रियता की शिकायत पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि किसी भी हाल में बाहर की दवाएं न लिखी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें