फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हर तिराहे और चौराहे पर तीन से चार होर्डिंग्स अवैध

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूरा शहर अवैध होर्डिंग्स से पटाहै। इससे शहर की सुंदरता तो बिगड़ ही रही है नगर पालिका को हर साल लाखों रुपये का चूना भी लग रहा है। यही नहीं इनकी चपेट में जर्जर भवन और कॉलोनियों के मकान भी हैं। प्रत्येक तिराहे और चौराहे पर तीन से चार अवैध होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करने की सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। शहर की तीन लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में बाजारों में कई खंभों, प्रतिष्ठानों पर छोटी-छोटी होर्डिंग्स लगाई गई है। इसके लिए ये कोई किराया नहीं देते बल्कि सिर्फ फ्लैक्स पर एक बार मोटी रकम देकर इतिश्री हो जाती है। शहर के अंदर लगवाने की जिम्मेदारी भी फ्लैक्स संचालक ही ले लेते हैं। प्रशासन की तरफ से इसके लिए केवल चुनाव के समय ही खंभों से होर्डिंग्स हटाकर सफाई की जाती है। ऐसे में शहर की सुंदरता बिगड़ रही है। यह दृश्य कचहरी मार्ग, पाॅलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर से जेसीज चौराहा, ओलंदगंज मार्ग, टीडी कॉलेज मार्ग, लाइन बाजार चौराहा मार्ग, कचहरी मार्ग, सद्भावना पुल, सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों में दिखाई देता है।
विज्ञापन

शहर में 83 होर्डिंग ही वैध, बाकी अवैध-नगर पालिका के अनुसार, शहर में होर्डिंग व बैनर लगाने की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की खुद की है। शहर में करीब 83 ही होर्डिंग पोस्टर व बैनर वैध हैं। बाकी सब अवैध तरीके से लगाए गए हैं। विभाग स्थान व साइज के हिसाब से दो से तीन किस्तों में इनसे शुल्क वसूलता है। साथ ही समय से किस्त न भरने और अवधि समाप्त होने के बाद भी होर्डिंग को स्थान से न हटाने पर कार्रवाई करता है।

पिछले साल तीन बार चला था अभियान-नगर पालिका की ओर से साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के अलावा स्वतंत्रता दिवस और दीपावली पर अभियान चला था। इसके तहत सभी अवैध होर्डिंग्स, बैनर व बोर्ड हटवाए गए थे। इस साल अभी एक बार भी अभियान नहीं चलाया गया।
विज्ञापन

टेंडर होने पर फर्म पहुंची कोर्ट -पिछले साल 2022-23 के लिए नगर पालिका की तरफ से शहर के सभी यूनिपोल के लिए कुल 10 लाख का टेंडर कराया गया था। एक फर्म को ठेका मिलने के बाद यहां काम कर रही तीन-चार अन्य फर्म इस मामले को लेकर कोर्ट चली गईं। ऐसे में नगर पालिका की तरफ से अलग-अलग साइज के हिसाब से वसूली की जाती है।
अवैध होर्डिंग्स और बैनर के खिलाफ समय समय पर अभियान भी चलाया जाता है। अवधि समाप्त होने पर इन्हें हटाया भी जाता है। फिर से अवैध होर्डिंगों को लेकर नगर पालिका जल्द ही अभियान चलाएगा। - पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें