बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के कलिजरा मोड़ के पास फोरलेन पर कार व स्कार्पियो के बीच हुई भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना मंगलवार 10:30 बजे सुबह की है।
ग्राम चेती रामनगर थाना सुजानगंज निवासी डा. संदीप यादव अपनी स्कार्पियो कार से जौनपुर जा रहे थे। वह जैसे ही कलिजरा मोड़ के पास पहुंचे थे कि जौनपुर की तरफ से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के बीच हुई भिडंत में सुजकी कार सवार हर्ष पांडेय (20) पुत्र आत्मा प्रसाद पांडेय निवासी शीहीपुर थाना लाइन बाजार तथा उनके भाई ऋषभ पांडेय (22) और स्कार्पियो सवार डा. संदीप पाण्डेय (34) वर्ष बुरी तरह घायल हो गए। दोनों वाहनों की भिड़ंत की आवाज इतनी तेज थी कि अगल बगल के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल से ही किसी ने प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा को उनके सीयूजी नंबर पर टेलीफोन कर घटना की जानकारी दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सीएससी बदलापुर भिजवाया। डॉक्टरों ने घायलों का प्रथम उपचार करने के बाद गंभीर हालात होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।