बक्शा। थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में मंगलवार की देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में मां और बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। थाने पर पहुंचे घायलों ने तहरीर देकर चार नामजद सहित तीन अज्ञात सपा समर्थकों के खिलाफ मारने पीटने का आरोप लगाया है।
बीरभानपुर गांव निवासी अंकित कुमार गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रावतपुर तथा बेलच्छा गांव निवासी दो-दो युवक तीन अज्ञात के साथ मेरे घर पहुंचे। उस समय हम खेल रहे थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी को मत देने की बात कही तो हमने कहा कि जो हम लोगों का दुख दर्द देखेगा और विकास करेगा। हम लोग वोट उसी को करेंगे। बस इसी बात को लेकर इन लोगों ने जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए मरी पिटाई शुरू कर दी। बचवा करने आई मेरी मां शीला देवी व दादी शांति देवी पहुंच गई, लेकिन दबंगों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया और भाग निकले। दर्जनभर की संख्या में थाने पहुंचे घायल अंकित ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। घायलों का मेडिकल कराकर उचित कार्यवाही की जा रही है।