फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेन देन में हुई मारपीट में पूर्व सभासद समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के अलीगंज मोहल्ले में शनिवार की रात पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में पूर्व सभासद समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय भेज दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दो लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला अलीगंज निवासी पूर्व सभासद आशुतोष अग्रहरि पुत्र अशोक कुमार का मोहल्ले के ही शनि सिंह पुत्र राजेंद्र के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी मामले को लेकर रात में दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई, जिसमें पूर्व सभासद आशुतोष सहित शनि व जसमीत घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय भेजवाया, जिसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पूर्व सभासद आशुतोष व शनि का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें