फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख को जान से मार डालने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। पूर्व प्रमुख और सपा नेता मिथिलेश यादव को बुधवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने अपशब्द कहते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। पीडि़त ने तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

सुइथाकलां गांव निवासी मिथिलेश यादव के मुताबिक वह निजी स्कार्पियो से घर जा रहे थे। लालापुर गांव में जैसे ही वे लखनऊ-बलिया राजमार्ग से घर जाने वाली सड़क पर मुड़े अचानक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। उन्हें गालियां देते हुए नेतागीरी करने पर जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा तीन अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है। मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें