फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोगों ने भरी आंखों से दी अंतिम विदाई

Tue, 20 Sep 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शहीद राजेश सिंह की  शवयात्रा में उमड़ी भीड़। भीड़ में शामिल हर व्यक्ति की आंखों में आंसू भरे थे। 
विज्ञापन
शहीद राजेश सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार की रात गोमती नदी के रामघाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने सजल आंखों से पौने 11 बजे मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों लोग मौजूद थे। शहीद का शव गांव से रात 9:30 बजे राम घाट के लिए चला।
विज्ञापन


शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। तिरंगे में लिपटे जांबाज सैनिक के परिवार के सदस्यों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं। बड़े भाई लोगों को ढांढस बंधा रहे थे। प्रधान पति सत्येंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह, श्याम कन्हैया सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र यादव आदि लोगों ने पूरी तैयारी पहले से ही कर रखी थी।

रात करीब 10 बजे शव रामघाट पहुंचा। शव यात्रा में राज्य मंत्री जगदीश सोनकर, सांसद केपी सिंह और डीएम, एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला शामिल हुआ। शहीद राजेश वर्ष 2006 में सेना में भर्ती हुए। परिवार वालों की माने तो उसकी तैनाती श्रीनगर में हुई।
विज्ञापन


वहां से चंडीगढ़, कोलकाता के बाद दोबारा श्रीनगर के उड़ी में तैनाती मिली। शव लेकर आए सूबेदार एनके सिंह ने बताया कि रविवार की भोर में इस तरह  हुआ जिसे हम लोगों ने सोचा भी नहीं था। उन्होंने बताया कि सुबह मौत के बाद उसे अन्य दो सैनिकों के साथ राजेश का शव ले जाने की जिम्मेदारी दी गई। वह शव लेकर श्रीनगर पहुंचे जहां से 12:30 बजे एयरपोर्ट आए। वहां से 1:30 बजे चलकर 4 बजे बाबतपुर पहुंचे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें