फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्तिक, नित्या  और कीर्ति ने मारी बाजी

Mon, 19 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ मठ में आयोजित राधा कृष्ण सज्जा में प्रतिभाग करते कन्हैया वेश में बच्चे। 
विज्ञापन
बारीनाथ उर्दू बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संस्कार भारतीय की ओर से हुई राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में जब नन्हे-मुन्ने बच्चे मंच पर उतरे से पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। रंग बिरंगे परिधान में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।  
विज्ञापन
मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शिखा शुक्ला रहीं।  लल्ला वर्ग स्वस्तिक मिश्र को पहला, दिव्या सोनी को दूसरा और मैत्री सिंह को तीसरा स्थान मिला। राधा वर्ग से नित्या अग्रहरि को पहला, सोनी को दूसरा और  अन्वी पाठक तीसरे स्थान पर रहीं।   कृष्ण वर्ग में कीर्ति रोहणी पाठक पहले, गौरव प्रताप सिंह दूसरे और वृद्धि गुप्ता तीसरे स्थान पह रहे। निर्णायक की भूमिका विष्णु दत्त त्रिपाठी, रविकांत जायसवाल, तुरीया गुप्त रहीं। संचालन प्राचार्य कमलेश ने किया। इस अवसर पर राजकमल, सुजीत, अरविन्द, अवधेश श्रीवास्तव, विष्णु, राजेश, ऋषि प्रकाश आदि रहे।  अवधेश ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें