फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में अजीबो गरीब घटना : चावल गेहूं चुरा ले गए चोर, बंद मकान पर बोला धावा, सरायख्वाजा थाने का मामला

Tue, 18 Mar 2025 11:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

बंद मकान में चोर दाखिल तो हुए लेकिन इस बार कीमती सामान के बजाय खाद्य सामग्री उठा ले गए। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना में लंबे समय से बंद पड़े मकान पर रविवार रात चोरों ने धावा बोल दिया और मकान के अंदर से गेहुं,चावल समेत अन्य सामान को चुरा लिया। पीड़ित ने सरायख्वाजा थाने पर तहरीर देकर खोजबीन की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पतहना गांव की निवासी रऊफ की पत्नी शलीमुन मंगलवार सुबह अपने पुराने घर से राशन निकालने पहुंची तो देखा की मकान के अंदर गेहुं,चावल और सरसों गायब था।पतहना गांव की निवासी शलीमुन ने बताया की पुराने मकान से करीब 100मी दुर नया मकान बनने के बाद वह अपने पुराने घर पर राशन को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल करती है।

परिजनों को चोरी की जानकारी तब हुआ जब शलीमुन मंगलवार सुबह मकान से राशन निकालने पहुंची थी।सुबह करीब 8 बजे जब वह मकान के अंदर पहुंची तो देखा की मकान के अंदर से करीब 1 कुंतल चावल,करीब 1 कुंतल गेंहू, करीब 25 किलो सरसों गायब था।
विज्ञापन


इस दौरान उसने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी और चोरों के खिलाफ सरायख्वाजा थाना पर तहरीर दी।थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया की तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें