तेजीबाजार थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार जंगीपुर गांव निवासी अब्दुल रज्जाक खा पुत्र अब्दुल हफिज अपने घर के बगल मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे। मस्जिद के बाहर कुछ अराजकतत्व आपस में कहासुनी करने लगे।
दोनों पक्षों को अब्दुल ने कहासुनी करने से मना कर दिया, कहा कि मारपीट मत करो, इस बात की रंजिश को लेकर गोलबंद तरीके से एक पक्ष अब्दुल के घर लाठी डंडा लेकर धावा बोल दिया, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। अब्दुल को सर में गंभीर रूप चोट लग गई एवं उनके भतीजे जिशान भी घायल हो गए।
परिजन मारपीट की घटना के बाद घर से थाना स्थानीय पर तहरीर देने के लिए निकले तो अराजकतत्व द्वारा गाड़ी को घेर लिया गया। नई चार पहिया वाहन को ईट पत्थर, लाठी डंडा से पीटा गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह जान बचाकर अब्दुल थाने पर पहुंचकर तहरीर दिया, पुलिस ने तत्काल मेडिकल हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर दिलशाद उर्फ दिल्लू एवं शादाब खान के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।