फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन घरों को खंगाला, 20 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थानांतर्गत हिम्मतपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने तीन घरों में घुसकर करीब 20 लाख रुपये के नकदी सहित आभूषण और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घर के मालिकों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। उनकी ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

हिम्मतपुर गांव निवासी विशाल पांडेय की खिड़की को तोड़कर घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखी आलमारी और बक्से को तोड़कर करीब आठ लाख रुपये कीमत के आभूषण और नकदी सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए। इसके बाद, पड़ोसी उत्कर्ष पांडेय की छत से चढ़कर सीढि़यों के सहारे घर में घुसकर कमरे में आलमारी और बक्से का ताला भी चोरों ने तोड़ा। इस दौरान उसमें रखे करीब सात लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए। थोड़ी दूर पर स्थित गयाराज यादव के बंद पड़े मकान को भी चोरों ने खंगाला। शटर का ताला तोड़कर घर में दाखिल होकर कमरों में घुसकर बक्से और आलमारी में रखे बेस कीमती आभूषण आदि सामान उठा ले गए। उनके घर के लोग मुंबई रहते हैं। इसलिए कितने कीमत का सामान चोरी हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पीडि़तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष पवारा मनोज कुमार का कहना है कि पीडि़तों की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, जल्द ही चोर गिरफ्त में होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें