फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अधिशासी अधिकारी के नहीं आने पर बोर्ड की बैठक में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। नगर पंचायत की बैठक में अधिशासी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर सभासदों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी की स्थाई रूप से तैनाती किए जाने की मांग की। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में विकास के लिए 5.29 करोड़ का बजट पास हुआ।
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक सुबह 11 बजे चेयरमैन उम्मे रहिला की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही सभासद विनोद प्रजापति, समापरवीन और सुलाबी देवी ने अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह के नहीं आने पर नाराजगी जताई। सभासदों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी कभी-कभी कार्यालय आते हैंं। नगर क्षेत्र का कभी निरीक्षण नहीं करते। इसके चलते समस्याओं का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। समस्या भी सभासद से जानने की कोशिश नहीं करते। बैठक के लिए जब सभासदों को आमंत्रित किया तो उन्हें बैठक में रहना चाहिए था।
सभासद सुलाबी देवी ने चेयरमैन पर आरोप लगाया कि आज तक मेरे किसी प्रस्ताव पर कोई कार्य नहीं कराया गया। सिर्फ चेयरमैन की ही सिफारिश सुनी जाती है। चेयरमैन उम्मे रहिला खां ने बताया कि नगर की बढ़ती आबादी को देखते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वार्ड सभासदों की मौजूदगी में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5 करोड़ 29 लाख 20 हजार रुपये का प्रस्ताव पास हुआ है। इस दौरान नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए गृह कर, जल कर, जल मूल्य से होने वाली आय समेत अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। चेयरमैन उम्मे रहिला खां ने सफाई निरीक्षक को निर्देश दिया कि अगर किसी का फोन आ रहा है तो वहां कूड़ा उठाकर समस्या का निस्तारण जरूर कराएं। फोन बंद होने या फोन नहीं उठने की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभासद सुनीता देवी, सुलाबी देवी, दिलशाद, जगतनारायण, परवेज कुरैशी, शमा परवीन, सिद्दीका बानो, विनोद प्रजापति, रविकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल के लिए मिले 40 लाख-इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के लिए एक करोड़, अंत्येष्टि स्थल के लिए 40 लाख , स्वच्छ भारत मिशन के लिए 10 लाख व जल मूल्य के लिए 4 लाख 80 हजार का बजट पास किया गया है। बैठक में पिछली कार्यवाही पर पुष्टि की गई। इसमें पेयजल आपूर्ति, सफाई, प्रकाश व्यवस्था नाली निमार्ण पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें