फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शहर के कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात पॉलिटेक्निक चौराहा निवासी एक बड़े व्यापारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार कोलकाता के खिदिरपुर निवासी दिलीप साव ने कोतवाली में बुधवार को तहरीर दी। बताया कि वह कोलकाता में ही रहकर व्यापार करते हैं। उसके फूफा राजाराम जायसवाल जौनपुर के रहने वाले हैं। रिश्तेदारी के कारण उनके परिवार में आना-जाना लगा रहता है। इसी दौरान फुफेरे भाई ओमप्रकाश ने वर्ष 2019 में पीड़ित दिलीप साव व उसके चाचा राम चंदर से व्यापार के लिए 59 लाख रुपये उधार लिए। दिलीप ने खुद, चाचा रामचंदर साव और परिवार के अन्य सदस्यों के खातों से उन्हें रुपये दिए थे। इसे ओमप्रकाश व राजीव जायसवाल ने एक वर्ष में वापस करने का वादा किया था। ओमप्रकाश ने छह वर्षों में सिर्फ 20 लाख रुपये वापस किए जबकि 39 लाख रुपये बकाया है। पीड़ित ने बताया कि रुपये लौटाने के लिए बार-बार कहने के बाद भी राजीव व ओमप्रकाश रुपये वापस नहीं कर रहे हैं बल्कि टाल-मटोल कर रहे हैं। कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि पीड़ित राम चंदर के भतीजे दिलीप साव की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपी ओमप्रकाश जायसवाल एवं उनके बेटे राजीव जायसवाल निवासी उमरपुर हरिबंधनपुर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें