जीएसटी का नोटिस मिलने वाले रोहित कुमार सरोज। संवाद
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा रोहित कुमार सरोज पुत्र लक्ष्मी शंकर सरोज निवासी मोहल्ला धौरहरा मुंगराबादशाहपुर को उपायुक्त राज्य कर जौनपुर एवं सहायक आयुक्त जीएसटी की तरफ से 4 करोड़ 42 लाख की जैसे ही नोटिस मिला तो उसके होश उड़ गए। जालसाजों ने उसके आधार व पैनकार्ड का दुरुपयोग करके एक महीने में 24 करोड़ 55 लाख 80 हजार रुपये का टर्न ओवर किया था।
थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि पीड़ित रोहित कुमार सरोज ने बुधवार को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह एक गरीब है, मजदूरी करके जीवन यापन करता है। उसके पास कोई पूजी नहीं होने के कारण कोई धंधा रोजगार नहीं कर सकता। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके आधार कार्ड व पैन कार्ड का दुरुपयोग कर 24 करोड़ 55 लाख 80 हजार रुपये का टर्नओवर किया गया है। इसका बकाया जीएसटी 4 करोड़ 42 लाख 4 हजार 400 रुपये का नोटिस मिला है। उसके पास जब नोटिस आई तो तब उसे पता चला। पीड़ित ने जालसाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि जीएसटी विभाग से आये कर्मियों की टीम ने उसकी स्थिति की वीडियो क्लिप तैयार कर साथ ले गई है।
जीएसटी का नोटिस मिलने वाले रोहित कुमार सरोज। संवाद