फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से खुला राज, फंदा लगाने से गई थी छात्र की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़याहूं। कंपोजिट विद्यालय रानीपट्टी के कमरे की खिड़की से बाहर की तरफ गमझे से फंदे पर लटे छात्र के शव का पोस्टमार्टम हो गया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार जौनपुर स्थित रामघाट पर कर दिया। वहीं, वरिष्ठ उप निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर ने रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग ही बताया है। इससे साफ हो गया कि छात्र ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय रानीपट्टी में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले गांव के ही दिलीप कुमार यादव (13) पुत्र फतेह बहादुर यादव का शव सोमवार को गमछे से फंदे के सहारे लटका मिला था। घटना के बाद उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया था। जहां उसके मृत घोषित कर दिया गया था। घटना के बाद लोग हत्या और आत्महत्या के कयास भी लगा रहे थे, जिस पर पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो गई। वहीं, तीन भाइयों में छोटे दिलीप ने ऐसा क्यों किया, को लेकर परिवार और गांव के लोग परेशान हैं। मां चंदा देवी समेत घर के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों के मुताबिक बुधवार को भी गांव के कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। वहीं, शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। घटना की जानकारी होने पर रोजी-रोटी कमाने की गरज से मुंबई रहने वाले पिता फतेह बहादुर यादव घर के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानाध्यापक शशांक शेखर मिश्र का कहना है कि दिलीप एक सप्ताह से पढ़ने नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें