धर्मापुर। धर्मापुर ब्लॉक के मोहिउद्दीनपुर गांव की सड़क के निर्माण के लिए 49 लाख रुपये का आवंटन हो गया है। जफराबाद के सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। कबीरूद्दीनपुर गांव स्थित अपने आवास पर विधायक ने पत्रकारों को बताया कि धर्मापुर ब्लॉक के मोहिउद्दीनपुर गांव के लोग सड़क के निर्माण की मांग काफी समय से हो रही थी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सड़क के निर्माण की मांग की थी।
पीडब्लूडी विभाग ने धर्मापुर ब्लॉक के मोहिउद्दीनपुर गांव के संपर्क मार्ग के लिए 49 लाख रुपये की बजट स्वीकृत कर दिया है। विभाग ने बजट स्वीकृत करने का पत्र जारी किया है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर दिनेश यादव फौजी, अनिल यादव, मस्तू मिश्र, नीरज यादव, जयहिंद यादव, सुरेंद्र प्रताप यादव, सुजीत आदि ने प्रसन्नता जताई।