फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर-वाराणसी हाईवे पर 150 से ज्यादा अवैध कट

विज्ञापन
नेवादा के पास क्रॉस करता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर-वाराणसी हाईवे पर 150 से ज्यादा अवैध कट से हादसे का डर है। इन अवैध कट से पैदल और बाइक सवार जान हथेली पर रखकर गुजरते हैं। यह अवैध कट न केवल सुचारू यातायात में बाधक बन रहे हैं, बल्कि कई जगह सड़क हादसों की वजह भी बन रहे हैं। इन अवैध कट के लिए मुख्य मार्गों के आस-पास के ग्रामीण और दुकानदार जिम्मेदार हैं। स्थानीय लोग सहूलियत के लिए शाॅर्ट कट के लिए अवैध कट बना रखे हैं।
विज्ञापन

इन अवैध कट से प्रभावित लोग यातायात पुलिस और संबंधित विभाग से शिकायत करते हैं, लेकिन अधिकतर शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। अनाधिकृत यू-टर्न खुला हुआ है, जिसके कारण जनता व वाहन सवारों को अत्यधिक असुविधा होती है। सड़क सुरक्षा प्रभावित होती है।
बदलापुर : वाराणसी-लखनऊ फोरलेन पर बदलापुर में 10 किमी में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध कट हैं। इसमें फत्तूपुर, मरगूपुर, सरोखनपुर, उसराबाजार, मिरशादपुर आदि स्थान हैं। यहां पर दुर्घटनाएं का अंदेशा है। एनएचआई के जिम्मेदार पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

जलालपुर : लखनऊ-फोरलेन हाईवे पर क्षेत्र के लहंगपुर बाॅर्डर से लेकर सिरकोनी मिलाकर आधा दर्जन अवैध कट हैं जो आए दिन दुर्घटना का कारण बनते हैं। सबसे ज्यादा त्रिलोचन इजरी रेहटी भवनाथपुर समेत आधा दर्जन कट हैं इसमें बाइक सवारों की दुर्घटना केवल अवैध कट की वजह से ही होती है।
सिरकोनी : क्षेत्र के टोल के पहले अवैध कट से शादीपुर गांव होकर छोटे चार पहिया वाहन निकलते हैं, जिसे लेकर कुछ महीनों पर जलालपुर पुलिस ने कार्रवाई भी की थी, इन अवैध कट को बंद भी कराया था। हौज से सीहीपुर तक करीब 50 से अधिक अवैध कट हैं।
बक्शा : वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर आधा दर्जन स्थानों पर अवैध कट बने हैं जिनसे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर धनियामऊ से जौनपुर तक राजमार्ग पर करीब 20 किमी में दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध कट बने हैं। इसमें मुहम्मदपुर, सलारपुर, मई तिराहा चुरावनपुर, बक्सा, सवंसा, शंभुगंज, लखौआ, कुल्हनामऊ आदि स्थानों पर लोग सड़क डिवाइडर तोड़ कर आ जा रहे हैं। इससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
मछलीशहर : रायबरेली हाईवे पर मछलीशहर से आगे मरी माई मंदिर से लेकर आनापुर गांव तक ब्रेकर का कोई संकेतक नहीं बना है जबकि हाईवे से गांव में जाने के लिए तीन लिंक रोड जुड़े हैं। आए दिन सड़क दुर्घटना में मौत हो रही है।
गौराबादशाहपुर : जौनपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पचहटिया से लेकर जिवली बाजार आजमगढ़ तक 16 अवैध कट है, ज्यादातर अवैध कट मार्ग के किनारे चल रहे ढाबा संचालकों और पेट्रोल पंप के संचालकों ने सुविधा को देखते हुए बनाया है। दिसंबर में ठंड व कोहरे में यह कट कभी किसी बड़े हादसे का जिम्मेदार हो सकते हैं। इस तरह के अवैध कट से अब तक कई हादसे हो चुके हैं, मगर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।
केस स्टडी
28 अप्रैल : सिकरारा के कुरनी गांव निवासी शेषमणि शुक्ला (60) मछलीशहर बाजार गए थे। शाम को 6 बजे वे साइकिल से घर लौट रहे थे। मरी माई मंदिर के समीप तेज गति से आ रही टाटा सफारी की चपेट में आ गए, उसकी मौत हो गई।
23 मई : बाइक सवार दो युवको की अवैध कट से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। इसके अलावा आए दिन लोग गांव की सड़क घुमने के दौरान वाहन से टकराकर चोटिल होते रहते हैं।
........................................................................
दिशा सूचक, ब्रेकर और लाइट नहीं
बदलापुर से होकर गुजरने वाला सबसे व्यस्त राजमार्ग प्रयागराज गोरखपुर है, इससे 15 किमी सड़क से 20 से अधिक ग्रामीण मार्ग निकलते हैं। जहां विभाग की ओर से किसी प्रकार का दिशा सूचक, ब्रेकर या लाइट नहीं है। ऐसी दशा में कोहरे और ठंड में दुर्घटना की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। इतना ही नहीं इस मार्ग पर कई बड़ी बाजारें भी हैं जहां दुर्घटना होती रहती हैं।
...........................................................................
वर्जन ...
सूचना मिलने पर अवैध कट को बंद कराया जाता है। अवैध कट बनाकर सड़क पार करने वालों के खिलाफ चालान काटने का काम पुलिस का है। पुलिस चालान कर जुर्माना वसूलती है।
विज्ञापन

- अरुण कुमार, प्रोजेक्टर डायरेक्टर, एनएचएआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें