फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सितंबर से शुरू होगा पूविवि का नया शिक्षण सत्र..

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का नया शिक्षण सत्र 13 सितंबर से शुरू होगा। शासन ने विश्व विद्यालय को इस संबंध में पत्र जारी किया है, जिसमें कहा है कि विश्व विद्यालय 15 अगस्त से पहले सभी परीक्षाएं संपन्न करा लें। साथ ही 31 अगस्त तक छात्रों का रिजल्ट तैयार कर उन्हें वितरित कर दिया जाए।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण को देखते हुए सत्र 2020-21 की परीक्षाएं अभी तक नहीं हो पाईं हैं। विश्वविद्यालय ने जुलाई के पहले सप्ताह से मुख्य परीक्षाएं शुरू कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में सत्र का विलंब होना संभावित है। जिसे देखते हुए शासन ने पत्र जारी कर विश्व विद्यालय को 15 अगस्त से पहले सभी परीक्षाएं संपन्न कराने का निर्देश दिया है। 15 दिन के भीतर रिजल्ट भी घोषित करने को कहा है। विश्व विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विजय सिंह का कहना है कि कोविड संक्रमण को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है कि शासनादेश के तहत तय तिथि पर परीक्षाएं समाप्त कराईं जाएंगी और छात्र-छात्राओं को रिजल्ट देने की तैयारी है। उधर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह का कहना है कि परीक्षा में शामिल होेने वाले छात्रों की संख्या जुटाई जा रही है। छात्र संख्या मिलने के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर जुलाई के पहले सप्ताह से मुख्य शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें