फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में लाएं तेजी, 30 जून तक पूरा कराएं निर्माणाधीन पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत के विधायक दिनेश चौधरी के साथ डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को गोमती नदी के मईघाट, पसेवा एवं बीरमपुर-भड़ेहरी घाट पर बन रहे सेतु का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना निदेशक जेपी गुप्ता को निर्देश दिया कि मईघाट पर बन रहे पुल को 30 जून तक पूरा कराएं।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौराबादशाहपुर का निरीक्षण किया। सीएचसी के पास जलभराव होने पर नाराजगी व्यक्त की। तत्काल व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। साथ ही सीएमओ को निर्देशित किया कि किसी भी सीएचसी, पीएचसी पर जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पाया कि 34 लोगों का एंटीजन एवं 21 का आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच की गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कुल 87 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है। जिस पर डीएम ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना का टीकाकरण किया जाए। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार को निर्देश दिया कि सीएचसी की क्षमता बढ़ाकर यहां 50 बेड का अस्पताल बनाया जाए। इस दौरान इलाज कराने आई बिंदु देवी से इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, डॉ. रोहित, दीपा पांडेय, बीपीएम अमित साहू, एलटी राजेश कुमार, फार्मासिस्ट रीता गौतम उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें