वाराणसी फैजाबाद रेल मार्ग पर स्थित महगांवा स्टेशन के पास कोठवार रेलवे
क्रासिंग का गेट रविवार को लॉक नही होने के कारण जोधपुर से वाराणसी जा रही
मरुधर एक्सप्रेस 15 मिनट तक प्रभावित हुई।
मैकेनिक के गेट पर पहुंचने और
गेट लाक करने के बाद ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना हो सकी। सड़क मार्ग पर भी
वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोठवार रेलवे फाटक पर रविवार को 11 बजे
मरूधर एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने की सूचना मिली। गेटमैन ओम प्रकाश ने गेट
गिराया, लेकिन उसकी चाभी उसी में फंस गई और गेट लॉक नही हो सका।
सिंग्नल
में पीली बत्ती नही मिलने पर ट्रेन महगांवा स्टेशन पर ही खड़ी हो गई।
स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना वरिष्ठ मैकेनिक बाबू राम यादव को दी और ठीक
हुआ।