सिकरारा। सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत की खबर मिलते ही समहुती
हसनपुर गांव में कोहराम मच गया। मौत की खबर मिलते ही गांव और आस पास के लोग
जो जिस हालत में था वैसे ही घटना स्थल पर पहुंच गया।
परिवारीजनों
के विलाप को देख लोगों की भी आंखे छलक उठीं। मृत सगे भाई दिनेश व उमेश के
पिता रामनरेश पत्नी सुशीला के साथ रामदयालगंज के समीप बीमार अपने
रिश्तेदार को देखने गए थे तभी यह मनहूस खबर घर पर बड़े पिता मोतीलाल को
मिली कि ननिहाल से लौटते समय दिनेश और उमेश की सड़क दुर्घटना में मौत हो
गई।
वह गांव वालो के साथ भागकर थाने पर आये और रामनरेश को लेने के लिए वाहन
भेज दिया गया। रामनरेश मौके पर पहुचे तो बेटों का शव को देखकर
दहाड़े मारकर रोने लगे। रामनरेश के पांच पुत्र व एक बेटी है। गांव के लोग
भी गमगीन थे।