फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदल गई शादी की खुशी, होने वाले दूल्हे की हादसे में मौत

विज्ञापन
हसनात। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के अलवियाना मोहल्ला निवासी शिक्षक जमाल यूसूफ के घर चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अपने और बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, घटना के तीसरे दिन भी मोहल्ले में लोग शोक में डूबे रहे।
विज्ञापन

अलविनाया मोहल्ला निवासी व जूनियर हाईस्कूल अदारी में शिक्षक जमाल यूसुफ के बेटे हसनात यूसुफ (26) की शादी अलवियाना मोहल्ले के मोबिन अंसारी की बेटी से 18 नवंबर को होनी थी। उनकी बहन की शादी इसी मोहल्ले के मकबूल अंसारी के बेटे के साथ 20 नवंबर को होनी तय थी। वहीं हसनात के होने वाले साले की बरात 16 नवंबर को जफराबाद जाने वाली थी। दोनों परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शनिवार को हसनात यूसुफ अपने चचेरे भाई अफजल के साथ निमंत्रण बांटने स्कूटी से प्रयागराज गया था। जहां से दोनों रात में लौट रहे थे। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरउपूर नहर के पास अंधेरे के कारण वे नहर में गिर गए। हादसे में हसनात की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, मछलीशहर नगर पंचायत के सभासद महमूद आलम पप्पू ने सड़क चौड़ीकरण कर रही कार्यदायी संस्था पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क का चौड़ीकरण कर दिया गया, मगर नहर की पुलिया का चौड़ीकरण नहीं हुआ। इतना ही नहीं न तो नहर से पहले डायवर्जन के लिए संकेत ही बनाया गया। रात में चौड़ी सड़क से आ रहे युवक सामने की स्थिति नहीं समझ सके जब तक वे संभलते तब तक स्कूटी सहित नहर में गिर चुके थे। पत्थर पर गिरने से चोट लगी और मौत हो गई। जनप्रतिनिधि ने घटनास्थल पर सड़क के अंतिम छोर और नहर की पटरी पर अस्थाई दीवार बनाकर डायर्जन संकेत बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें