फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे दूल्हे के चाचा को स्कार्पियो ने कुचला, मौत...

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय-शाहगंज मार्ग पर थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार में सड़क पार करते समय बेकाबू स्कार्पियो की चपेट में आने से दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। गांव के सामने हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोरारी खलीलपुर निवासी राधे विश्वकर्मा (48) के भतीजे सोनू की बरात बुधवार की रात क्षेत्र के ही मवई गांव जा रही थी। सभी लोग बरात में जाने के लिए मेन रोड पर खड़े वाहनों में सवार हो रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय खेतासराय से शाहगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने राधे विश्वकर्मा को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे राधे को रौंदते हुए स्कार्पियो सवार फरार हो गए। घटनास्थल पर ही राधेश्याम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें