फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर थाना क्षेत्र के कलिजरा मोड़ पर सोमवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने घरों में चले गए। हालांकि पुलिस के आने के पहले ही दोनों पक्ष फरार हो गए।
विज्ञापन

कलिजरा मोड़ पर शाम के करीब 6 बजे कुछ लोग बाइक-कार से पहुंचे। वे आपस में किसी बात को लेकर उलझ गए और देखते ही देखते एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। लोग कुछ समझ पाते कि दोनों पक्षों की ओर से असलहे भी निकल गए। वह एक-दूसरे पर फायरिंग करने लगे। आसपास के लोगों के मुताबिक कम से कम 15 राउंड फायरिंग हुई थी। इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। दूसरी ओर रात नौ बजे तक सीओ चोब सिंह आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेते देखे गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके से एक खोखा मिला। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर हवाई फायरिंग करने वाले कौन लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें