फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजी के प्यार के आगे झुका परिवार, दोनों ने की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ते में चाचा-भतीजी लगने वाले एक प्रेमी युगल के प्यार के आगे आखिरकार दोनों के परिवार वालों को झुकना ही पड़ गया। थाने में चली पंचायत के बाद परिवार के लोग दोनों की शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद दोनों ने कोतवाली के बाहर मंदिर में शादी की। साथ ही परिवार के लोगों ने तीन दिन बाद वैदिक रीति रिवाज से शादी कराने की बात कर दोनों को अपने साथ लिवाकर चले गए।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति के एक युवक को अपनी भतीजी से प्यार हो गया था। दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी होने तो उनलोगों ने युवक को चंडीगढ़ कमाने के लिए भेज दिया जबकि युवती की शादी सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी। बीते शनिवार को युवती की गोदभराई हुई। गोदभराई की सूचना चंडीगढ़ में जब प्रेमी को लगी तो वह घर पहुंच गया और देर रात प्रेमिका को लेकर भाग गया। युवती के भागने की सूचना दोनों के परिजनों को लगते ही वे खोजबीन में लग गए। रविवार सुबह दोनों को बगल के गांव से एक घर में पकड़ लिया गया। आरोप है कि दोनों के परिजन लाठी-डंडा लेकर मारपीट पर आमादा हो गए। उधर घटना की सूचना पर पहुंचे प्रधान ने दोनों पक्षों को समझाकर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंची वहां एक बार फिर दोनों पक्षों में काफी बहस हुई। अंत में प्रधान व पुलिस के समझाने पर दोनों के परिजन विवाह के लिए राजी हो गए। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल राम प्रवेश कुशवाहा ने बताया कि मामला कोतवाली में आया था, लेकिन दोनों के परिजन विवाह के लिए राजी हो गए। इसके बाद वे कोतवाली के बाहर मंदिर में शादी कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें